फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies during treatment, family members accuse in-laws of murder

Lalitpur News: युवक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, family members accuse in-laws of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम चुरावनी निवासी एक युवक की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उसका शव एंबुलेंस से नगर में आया तो परिजनों की मांग पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम चुरावनी निवासी कमलेश (35) की मध्य प्रदेश के थाना सिमरा जैरोन अंतर्गत एक गांव में सुसराल है। गांव के एक अन्य युवक की भी सुसराल उसी गांव में है। दो दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ कमलेश चार पहिया गाड़ी से गया था। रविवार को कुछ लोग उसे घायल अवस्था में सीएचसी तालबेहट लेकर आए। जहां उन्होंने पेड़ से गिर कर युवक के घायल होने की जानकारी चिकित्सकों को दी थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया था। इसके बाद जिला मुख्यालय से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की तीन नाबालिग पुत्रियां और दो नाबालिग पुत्र हैं।
विज्ञापन

अनसुलझे सवाल जो पैदा कर रहे हैं संदेह
कमलेश सहरिया की मौत कुछ अनसुलझे सवाल उभरे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यदि कमलेश का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था और वहा उसकी मौत हुई तो वह बिना पोस्टमार्टम के उसका शव कैसे परिजनों को दे दिया गया और यदि उसका उपचार किसी प्राइवेट नर्सिग होम में रहा था तो वह कौन से व्यक्ति है जिसने उसका उपचार कराया और मरने के बाद उसे अकेला एंबुलेंस से उसके गांव भेज दिया। वह कौन से कारण थे रविवार को सीएचसी में उन्होंने चिकित्सकों से झूठ बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के साथ घटना मप्र क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने जानकारी के बाद शव का परीक्षण करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।
- कुलदीप कुमार, सीओ तालबेहट
चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम हर्षपुर के मजरा खदरी निवासी पुत्तीबाई पत्नी छक्कीलाल सहरिया के शिकायती पत्र पर पुलिस ने चार लोगों पर गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अवगत कराया कि सात जनवरी को आरोपियों ने उसके खेत में गंदगी फैला दी। जिसका उलाहना देने पर विपक्षी साकूलाल, श्याम लाल, प्रकाश पुत्रगण मुन्नालाल व कमलाबाई पत्नी श्याम लाल ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से उसके पति की जमकर मारपीट की। जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed