फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth died by car crashed

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 17 Nov 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
youth died by car crashed
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटवार में पाली रोड पर सड़क किनारे खड़े एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युुवक अपनी बहिन के यहां भाई दूज पर टीका करवाने जा रहा था, कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़गाना निवासी राघवेंद्र पटेल (21 वर्ष) पुत्र हरीशंकर पटेल रविवार की शाम को अपनी बहिन सपना के यहां ग्राम जामुनधाना(ग्राम घटवार के पास) जा रहा था। वह किसी साधन से घटवार गांव तक पहुंच गया और घटवार तिराहा पर पुलिया के पास साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जामुनधाना गांव से उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई इंदर सिंह पटेल ने बताया कि राघवेंद्र की एक ही बहिन है, जिससे भाई दूज पर टीका लगवाने के लिए वह एक दिन पहले ही शाम को जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed