फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth crossing highway in fog crushed to death by vehicle

Lalitpur News: कोहरे में हाईवे पार कर रहे युवक की वाहन से कुचलकर मौत

Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youth crossing highway in fog crushed to death by vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। घने कोहरे के दौरान शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्राम सभा खांदी के मजरा तरियन निवासी दयाली (35) शनिवार सुबह करीब छह बजे सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराई। मृतक के भाई गुलाब की तहरीर पर मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
----
तीन हादसों में चार घायल, दो मेडिकल और दो जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो को मेडिकल कॉलेज झांसी और दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा निवासी चंदन (44) अपने साथी महेश (20) के साथ बाइक से बांसी से अपने घर आ रहा था। राजमार्ग पर बांसी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककडारी निवासी देव प्रकाश (35) बाइक से बबीना से अपने घर ककडारी आ रहे थे। ग्राम कड़ेसराकलां हाईवे स्थित एक ढाबा के समीप पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी लाई, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, तालबेहट कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा बरबारी निवासी मनोहर (45) तालबेहट से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। गांव के पास ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed