{"_id":"66b917192a463c7e1b0c7924","slug":"youth-assaulted-after-stopping-car-on-highway-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119164-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर कार रोककर युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर कार रोककर युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन
- पीड़ित ने लगाया मोबाइल, सोने की चैन, अंगूठी और कार की चाबी लूटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर कार रोकर करीब छह युवकों ने कार सवार युवक के साथ जमकर मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट से युवक चोटिल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर मोबाइल फोन, अंगूठी, सोने की चेन और कार की चाबी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
शहर के मोहल्ला चौकाबाग निवासी अजय पाठक शनिवार की रात को कार लेकर बांसी से घर लौट रहा था। रास्ते में नवीन गल्ला मंडी के पास हाईवे पर करीब छह युवकों ने चलती हुई कार में पीछे से लोहे की रॉड मार दी। जिससे कार का शीशा टूट गया। कार रोकने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए मारपीट कर दी। जिससे वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके गले से सोने की चेन, जेब में रखे करीब 13 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन कर ले गए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
-- -- -- -
तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर