फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth arrested for making offensive comments on social media.

Lalitpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for making offensive comments on social media.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में थाना जखौरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम मकरीपुर निवासी, वर्तमान में आजादपुरा में रह रहे आशीष रावत ने थाना जखौरा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम बरौदास्वामी निवासी रविंद्र राजपूत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed