फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth arrested for buying and selling ganja from MP

Lalitpur News: एमपी से गांजा खरीदकर बेचने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for buying and selling ganja from MP
ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहा था, कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। वह एमपी से गांजा खरीदकर लाया था, युवक ग्रामीणों क्षेत्रों में गांजा बेच रहा था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार की देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हाईवे पर गोविंद सागर बांध तिराहे के पास एक युवक गांजा लिए है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसके पास मिले थैले में एक किलो तीन सौ ग्राम सूखा गांजा रखा हुआ मिला।
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम महेंद्र निवासी ग्राम ककरुवा बताया। आरोपी ने बताया कि वह गांजे को मध्य प्रदेश क्षेत्र से खरीदकर लाता है और जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजे सहित युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सदर चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, सिपाही धीरेंद्र कुमार, अमित राजपूत और राकेश शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed