फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth and children trapped on the island can be removed after eight hours

आठ घंटे बाद सकुशल निकाले जा सके बेतवा नदी के बीच टापू पर फंसे युवक व बच्चे

Fri, 16 Sep 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth and children trapped on the island can be removed after eight hours
ललितपुर। उफान पर बह रही बेतवा नदी के बीच टापू पर फंसे दो युवक व तीन किशोर करीब आठ घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर सकुशल निकाले जा सके। यह लोग खेत पर चारा काटने व बकरियां चराने के लिए गए थे। इस दौरान माताटीला बांध के गेट खोले जाने से बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया था। जिससे पांच लोग बेतवा नदी के बीच एक टापू पर फंस गए थे।
विज्ञापन

माताटीला बांध के गेट खोले जाने से पूरे उफान पर चल रही बेतवा नदी के बीच तालबेहट क्षेत्र के थानागांव के पास एक टापू पर बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे दिनेश पुत्र भगवानदास, अमित पुत्र रज्जू, जितेंद्र पुत्र मुकेश, अवधेश पुत्र विनोद और अमित पुत्र मनीराम सेन निवासीगण ग्राम थानागांव मजरा प्यासी व रामसागर के फंस गए थे। उनके साथ करीब पचास बकरियां भी टापू पर फंस गई थी। सूचना पर डीएम ने तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। एसडीएम तालबेहट व कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक रेस्क्यू टीम के साथ थानागांव के पास मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने गोताखोरों, नाविकों के साथ सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बेतवा नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आ रही थी। बावजूद इसके रेस्क्यू टीम ने बुधवार रात्रि करीब 11 बजे टापू पर फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

बेतवा नदी में टापू पर फंसे पांचों लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। इस समय जनपद में अत्यधिक बारिश हो रही है। जिस कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति चारा काटने, बकरियां चराने या अन्य कारणों से नदी-नालों के समीप न जाएं, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed