{"_id":"6a6a5568fdfacc7f0e0bd64a","slug":"young-woman-injured-in-fall-from-roof-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160406-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छत से गिरकर घायल हुई युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छत से गिरकर घायल हुई युवती की मौत
विज्ञापन
पिता ने कहा संतुलन बिगड़ जाने से गिर गई थी छत से
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छत से गिरकर 25 वर्षीय चंदा राजपूत निवासी ग्राम किसरदा कोतवाली महरौनी की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के पिता कल्याण सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसकी पुत्री चंदा अपने घर की छत पर थी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे जमीन पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन परिजन घायल को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।