फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young Man Visiting Relatives Dies in Accident

Lalitpur News: रिश्तेदारी में आए युवक की दुर्घटना में मौत

Sat, 02 May 2026 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young Man Visiting Relatives Dies in Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी के निमंत्रण में आया 36 वर्षीय राजेंद्र यादव निवासी ग्राम झागरचक थाना मुंगावली जनपद अशोकनगर मध्य प्रदेश की दुर्घटना में घायल होने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के चाचा पप्पू यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसका भतीजा राजेंद्र यादव अपनी मां लाड़कुंवर के साथ थाना जाखलौन के ग्राम देवगढ़ रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आया था। यहां मां को छोड़कर वह दोपहर को ललितपुर में शादी के निमंत्रण में आया। इसके बाद वह रात तक देवगढ़ नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन व फोन किया। लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह परिजन व रिश्तेदार थाना जाखलौन पहुंचे और राजेंद्र यादव के लापता होने की बात कही। यहां थाना पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को ग्राम दावनी के पास नहर के पास हुई दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत की जानकारी दी। इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मोरचरी में रखे शव की पहचान राजेंद्र यादव के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed