{"_id":"631f882b722cb8131643c2ba","slug":"young-man-tied-to-pole-after-controversy-video-viral-lalitpur-news-jhs228643078","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Crime: विवाद के बाद युुवक को खंभे से बांधा, युवती ने किया विरोध, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Crime: विवाद के बाद युुवक को खंभे से बांधा, युवती ने किया विरोध, वीडियो वायरल
Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:57 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक का विवाद गांव के ही एक दुकानदार से हो गया। जिसके बाद उक्त लोगों ने ग्रामीण को दुकान के टिन शेड के लिए लगाए गए लकड़ी के खंभे से बांध दिया, जबकि एक युवती इसका विरोध करती हुई नाराजगी व्यक्त करती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक को विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक खंभे से बांध दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक का विवाद गांव के ही एक दुकानदार से हो गया। जिसके बाद उक्त लोगों ने ग्रामीण को दुकान के टिन शेड के लिए लगाए गए लकड़ी के खंभे से बांध दिया, जबकि एक युवती इसका विरोध करती हुई नाराजगी व्यक्त करती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायती पत्र भी जारी किया, जिसमें बताया गया कि गांव के ही कुछ लोग काफी दबंग हैं और आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट और गाली गलौज करते रहते हैं और भय का माहौल बनाए हुए हैं। जब कोई इनका विरोध करता है तो यह लोग जान से मारने की धमकी व हरिजन एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
बीते नौ सितंबर को करीब चार बजे जब एक युवती लोगों के सामने से बच्चों को पढ़ाने के लिए निकल रही थी तो उक्त लोग उससे छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने व उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन दोनों के साथ मारपीट की और उसके भाई को रस्सी से बांधकर मारा। जब गांव वालों ने ललकारा तो गालियां देते हुए भाग गए। हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चालान कर दिया है। जबकि पीड़िता की ओर से मारपीट की धारा में दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।