{"_id":"69f65dba743bdf9b820c8961","slug":"young-man-lures-six-year-old-girl-out-of-her-home-and-rapes-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155723-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर से बुलाकर छह साल की बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर से बुलाकर छह साल की बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह साल की मासूम को घर से बुलाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ता का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि एक मई को वह लकड़ी बीनने के लिए गई थी। घर पर उसकी छह वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी पुत्री को घर से बुलाया। अपने घर ले जाकर उसकी मासूम पुत्री से दुष्कर्म किया। लकड़ी बीनकर जब वह घर वापस लौटकर आई तो मासूम पुत्री ने घटना के बारे में बताया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मेडिकल कॉलेज में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम के आरोपी छोटू उर्फ नीलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बालिका का मेडिकल कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।