फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man killed his wife for four acres of land

Lalitpur News: चार एकड़ जमीन के लिए युवक ने कर दी पत्नी की हत्या

Mon, 02 Oct 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 02 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man killed his wife for four acres of land
नाना ने नातिन के नाम की थी जमीन, पति अपने नाम कराना चाहता था
विज्ञापन

नाना को कमरे में खून से लथपथ मिला शव, कमरे में सोते रहे दोनों बच्चे, हत्यारोपी पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में शनिवार को देर रात कमरे में सो रही पत्नी की उसके पति ने हत्या कर दी। युवक ने पत्नी की गर्दन व सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था, उसके मरने के बाद वह बाइक लेकर मौके से भाग गया।
बाइक की आवाज सुनकर जागे मृतका के नाना ने खून से लथपथ उसका शव देखा तो शोर मचाया। कमरे में महिला के दोनों बच्चे चारपाई पर सोते हुए मिले। नाना का आरोप है कि उसकी नातिन के नाम उन्होंने चार एकड़ जमीन की थी, आरोपी ये जमीन अपने नाम करवाना चाहता था, इसलिए उसने नातिन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी आरती अहिरवार (24) के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। आरती अपने नाना रज्जूलाल उर्फ रजऊ निवासी नेहरू नगर के पास रह रही थी। करीब पांच वर्ष पूर्व रज्जूलाल ने आरती की शादी थाना जखौरा के ग्राम धर्मपुरा निवासी अखलेश अहिरवार से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रज्जूलाल की कोई संतान नहीं है। इसलिए चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी चार एकड़ जमीन आरती के नाम कर दी थी। तभी से उसका पति अखलेश जमीन अपने नाम करवाने के लिए लड़ाई करता था। शनिवार को आरती अपने नाना के घर पर थी। दोपहर को अखलेश वहां आरती के चचेरे नाना के साथ पहुंचा। रात होने पर आरती अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में सोने के लिए चली गई। कमरे में अखलेश भी था।
देर रात अखलेश और आरती के बीच कहासुनी होने लगी तो अखलेश ने आरती के गले व सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अखलेश बाइक लेकर वहां से भाग गया। दूसरे कमरे में सो रहे रज्जूलाल बाइक की आवाज सुनकर जागे और आरती के कमरे में गए तो उसका शव देखकर चिल्लाने लगे।
उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 को दी, तो वह मौके पर पहुंची। इधर हत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी पति अखलेश को ग्राम दैलवारा के पास जखौरा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

एक हफ्ते पूर्व बच्चों को लेकर भाग गया था पति
जमीन अपने नाम करवाने को लेकर आरती का पति आए दिन झगड़ा करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व इसी बात को लेकर अखलेश अपने दोनों बच्चों (तीन वर्षीय अभय व डेढ़ वर्षीय उदय) को लेकर घर से भाग गया था। इसकी शिकायत आरती ने महिला थाना पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरती को उसके दोनों बच्चे वापस करा दिए थे। शनिवार को आरोपी अखलेश आरती के चचेरे नाना को लेकर पत्नी से समझौता कराने के लिए नेहरू नगर पहुंचा था। उसने कहा था कि अब वह झगड़ा नहीं करेगा। लेकिन, रात में उसने पत्नी की हत्या कर दी।


दहेज हत्या में दर्ज हुआ मुकदमा
थाना नाराहट के ग्राम सतौरा हाल मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रज्जूलाल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री ज्ञानबाई की पुत्री आरती अपने दो बच्चों के साथ उसके पास रहती थी। आरती का पति अखलेश आए दिन आरती से कहता था कि वह अपनी जमीन उसके नाम कर दे। कहता था कि उसके नाना ने शादी में कुछ भी दहेज नहीं दिया था। घर से रुपया दहेज लाने को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करता था। पुलिस ने आरोपी अखलेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


दंपती के आपसी विवाद में पति ने रोटी बनाने वाले तवे से सिर पर प्रहार कर पत्नी को मार दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।-अनिल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed