फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man found in bushes, hands and legs tied with rope

Lalitpur News: झाड़ियों में मिला युवक, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

Tue, 13 Aug 2024 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Young man found in bushes, hands and legs tied with rope
ललितपुर। बांसी में झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर बने अंडर पास के नीचे झाड़ियों में सोमवार की देर शाम युवक मिला। उसके रस्सी से हाथ-पैर बंधे थे। उसकी पीठ पर एक बैग भी लटका था। युवक को सीएचसी जखौरा में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 कस्बा बांसी से होकर गुजरता है। बांसी में ग्राम गडिया की ओर जाने के लिए हाईवे पर एक अंडरपास बना है। सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे अंडर पास के नीचे लोग खड़े थे। तभी उन्हें हाईवे की पत्थर की पिचिंग पर खड़ी झाड़ियों से आती आवाज सुनाई दी। लोग जब मौके पर पहुंचे तो यहां झाड़ियों में 18-19 साल का युवक पड़ा था। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। युवक कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसकी पीठ पर एक काला बैग टंगा था। झाड़ियों में हाथ-पैर बंधे युवक के मिलने की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर बांसी चौकी प्रभारी कुलदीप राणा मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से अचेत युवक की पहचान कराई लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस युवक को जखौरा सीएचसी में भर्ती कराया। युवक के पास एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त धर्म सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी हीरापुर बुढ़पुरा जनपद झांसी के रूप में हुई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि धर्मसिंह की बहन की ससुराल थाना बार के ग्राम मथुरा सेमरा में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed