फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man fell from tractor, crushed to death by wheel

Lalitpur News: ट्रैक्टर से गिरा युवक, पहिये से कुचलकर मौत

Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Young man fell from tractor, crushed to death by wheel
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत गांव बिलाटा निवासी राजू (27) पुत्र भागीरथ बृहस्पतिवार शाम को गांव में ही ट्रैक्टर से गिर गया। पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम बिलाटा निवासी राजू ट्रैक्टर चालक था। बृहस्पतिवार को वह गांव में ही खेत से अनाज लेकर खेतों के रास्ते जा रहा था। तभी अचानक जर्जर मार्ग पर वह बेकाबू होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिसके चलते वह ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकलता हुआ कुछ आगे तक जाकर रुक गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों ने उसे कूदकर उठाया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर उन्होंने अन्य ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। परिजन एंबुलेंस बुलाकर उसे बानपुर अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के चचेरे भाई कैलाश ने बताया कि उसका चचेरा भाई ट्रैक्टर चला रहा था। तभी वह ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed