{"_id":"63766cd4adfb1c2ccc4f6a76","slug":"young-man-dies-of-electrocution-while-watering-the-field-lalitpur-news-jhs233132110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाते समय युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाते समय युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
बार(ललितपुर)। बार थाना क्षेत्र के ग्राम बसतगुंवा निवासी युवक की खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
ग्राम बसतगुंवा निवासी देवेंद्र (19) पुत्र राम प्रसाद कुशवाहा बृहस्पतिवार को अपने खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान वह अन्ना जानवरों की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लगी तारबाड़ी में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। देवेंद्र की मां खेत पर खाना देने पहुंची तो उसने बेटे को तारों में फंसा देखा तो उसकी चीख निकल गई।
महिला की चीखपुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और लाठी डंडो से देवेंद्र को तारों से अलग किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था व अपने परिजनों के साथ खेती करके गुजर बसर करता था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।