फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   young man died by electric shock

खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 23 Mar 2021 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
young man died by electric shock
संजू कुशवाहा(मृतक फाइल फोटो)। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा में बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि खंभों में पिछले कई दिन से करंट आ रहा था, शिकायत के बाद भी इसे सही नहीं किया गया। लापरवाही के चलते उसके भाई की जान चली गई।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी संजू कुशवाहा (18) पुत्र रामवरन कुशवाहा रविवार की रात को हनुमानगढ़ी मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनने गया था। रात में करीब पौने ग्यारह बजे वह कथा सुनकर लौट रहा था, वह मंदिर के सामने सड़क किनारे रखे मटकों से पानी पीने लगा तभी पास में ही लगे एक बिजली के खंभे में आ रहा करंट जमीन पर फैले पानी में भी फैल गया। इससे युवक को करंट का झटका लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इस पर आसपास के मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली बंद कराई और युवक को बेसुध अवस्था में बिरधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था । वह पिता के साथ खेती एवं मजदूरी करता था। मृतक के चचेरे भाई खिलान कुशवाहा ने बताया कि कई दिनों से बिजली के लोहे के खंभों में करंट आ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर इससे बचाव के लिए ग्रामीणों ने लोहे के खंभों के चारों ओर कटीली झाड़ियां लगा दीं ताकि कोई खंभे के पास न जाए। उन्होंने बताया कि संजू पानी पीने लगा था, आसपास पानी होने से खंभे का करंट पानी में आ गया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed