फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Yoga gives a healthy body: Arpit Sharma

योग से मिलती है निरोगी काया: अर्पित शर्मा

Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yoga gives a healthy body: Arpit Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय में संचालित विद्यालयों में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को योग सिखाते हुए उससे होने वाले फायदे भी बताए गए।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अर्जुन लाल और चिकित्सा अधिकारी डॉ ममता वर्मा के दिशा-निर्देश में योग प्रशिक्षक अर्पित शर्मा ने छात्र-छात्राओं सहित शिक्षिकाओं को योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कर आहार विहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है। भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं, इससे शरीर की थकान दूर होती है और हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन

अशोक सेन ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने से हमें रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है। इस अवसर पर पलक सेन, ज्योति कुशवाहा, मुस्कान साहू, मानवी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed