{"_id":"5fa1bdd18ebc3e9bbd5f5cff","slug":"yatayat-weak-negligence-lalitpur-news-jhs1802811158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसा यातयात माह, चालक नियमों को लेकर बने बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसा यातयात माह, चालक नियमों को लेकर बने बेपरवाह
विज्ञापन
दो पहिया वाहन की नंबर प्लेट पर लिखा विभाग का नाम
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यातायात माह शुरू हो गया है, वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन वाहन चालक हैं कि बेपरवाह बने हुए हैं। कई दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह स्लोगन लिखकर धड़ल्ले से गाड़ी दौड़ा रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चल पाएगा। इस दौरान ऐसे लोग मिले तो उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात प्रभारी अनुज गंगवार के अनुसार जिस नंबर प्लेट पर नंबर अस्पष्ट या स्लोगन अंकित हो, ऐसी नंबर प्लेट मिलने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है, पहली बार में चालक को हिदायत जाती है। दूसरी बार मिलने पर चालान किया जाता है।
नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसमें यातायात पुलिस व परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अभियान में चालकों को परिवहन नियमों की जानकारी दी जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं। नशे में वाहन न चलाएं। कागज तैयार कर वाहन चलाएं। वाहनों की नंबर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट अंकों में अंकित कराएं। लेकिन, वाहन चालक नियमों को धता बताकर फर्राटे भर रहे हैं। जिले में तमाम दो पहिया वाहन बिना नंबर के संचालित हो रहे हैं। कई वाहन तो नंबर की जगह किसी सरकारी विभाग का नाम अंकित कराकर बेखौफ घूम रहे हैं। इनमें अधिकांश वाहनों पर पुुलिस लिखा होता है तो कुछ वाहनों पर राजस्व विभाग, जय श्रीराम, वंदेमातरम व कुछ वाहनों पर जाति के नाम लिखे हैं।
कई वाहन चेकिंग में अपना रौब गाठने के लिए राजनीतिक पार्टियों का नाम व प्लेट पर रंग पोतकर सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। हद तो तब हो जाती है, जब यातायात माह के बावजूद ऐसे वाहनों पर लगाम नहीं लग पाती है। यह वाहन शहर के साथ ही जिले की तमाम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
-------
दुर्घटनाएं होने पर नहीं हो पाती पहचान
विभागीय नाम, पद नाम पट्टिका वाले वाहन सड़कों पर दुर्घटना होने के बाद आसानी से बच जाते हैं। वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं होने से लोग पहचान नहीं कर पाते हैं, इससे दुर्घटना में शिकार लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही ऐसे वाहन चालक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते हैं। नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर नहीं होने से आपराधिक घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
---------
यातायात माह के दौरान यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन कराने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित नहीं होने वाले वाहन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी

मोटर साइकिल की नंबर प्लेट पर लिखा स्लोगन- फोटो : LALITPUR

दो पहिया वाहन की नंबर प्लेट अंकित भगवान का नाम- फोटो : LALITPUR