{"_id":"6a443701b0365c295404cc43","slug":"yard-remodeling-work-at-the-railway-station-will-begin-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158911-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू होगा यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर आज से शुरू होगा यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य तीन चरणों में होना है। इसके तहत प्रथम चरण के रिमॉडलिंग का कार्य बुधवार से शुरू होगा। इस कार्य के दौरान तीसरी रेल लाइन, अप और डाउन रेल लाइन के विभिन्न प्वाइंट्स पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य कराए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन पर देवगढ़ क्रॉसिंग के पास पुरानी मालगोदाम पर यार्ड बनाया गया है। यहां रेलवे की ओर से पांच नई रेल लाइन बिछाई गई हैं। जबकि पूर्व से तीन लाइनें बिछी हुई थीं। ऐसे में इन रेल लाइनों को तीसरी रेल लाइन और अप और डाउन लाइन की रेल लाइनों से जोड़ते करते हुए यार्ड रिमॉडलिंग यानि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य एक जुलाई से 19 जुलाई तक किया जाएगा। जबकि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 20 जुलाई व तीसरे चरण में पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 21 जुलाई से एक अगस्त तक किया जाएगा।
इसके साथ ही नए स्टेशन भवन में स्थापित पैनल सिस्टम को भी रेल लाइनों व सिग्नल प्रणाली से जोड़ा जाएगा। यार्ड रिमॉडलिंग का यह कार्य रेलवे की ओर से एक जुलाई से शुरू किया जाएगा। जबकि ट्रेनों के निरस्तीकरण और रूट बदलाव व कई ट्रेनों में पिछले स्टेशनों पर रोककर उन्हें कुछ समय के लिए नियंत्रित भी किया जाएगा। हालांकि, 11 से 20 जुलाई तक कई ट्रेन निरस्त रहेंगी, तो कई ट्रेन बदले रूट से निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ललितपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य एक जुलाई से शुरू होगा, जो एक अगस्त किया जाएगा। इस दौरान 11 जुलाई से कुछ ट्रेनों के रूट बदलाव किए गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।