{"_id":"582371b24f1c1ba16fb38e4b","slug":"written-in-the-last-27-years-the-story-of-the-destruction-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले 27 सालों में लिखी गई प्रदेश के विनाश की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 27 सालों में लिखी गई प्रदेश के विनाश की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
political news congress
- फोटो : demo
बुधवार को राहुल गांधी संदेश यात्रा महरौनी पहुंची, जहां ललितपुर रोड स्थित सिंघई पैट्रोल पंप के पास मैदान में एक आम जनसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाते हुए उसे पुन: सत्ता में लाने की सभी से अपील की। इस दौरान नारा लगाया गया कि 27 सालों में कांग्रेस के सत्ता से बाहर रहने से प्रदेश में विनाश की कहानी लिखी गई है।
इस मौके पर संदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा सांसद और प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल गुजर जाने के बाद भी उनके वायदे पूरे नहीं हुये बल्कि किसान की हालत और अधिक बिगड़ती जा रही है। अगर यही सब रहा तो भला अच्छे दिन कैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 500 एवं 1000 रुपये के नोट बंद कर गरीब लोगों को परेशान किया है। मोदी सरकार 1000 का नोट बंद कर उसके बदले में 2000 का नोट ला रही है। जिससे कालाधन जमा करने में और अधिक सहुलियत हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 73 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया था और दोबारा सत्ता में आने पर 50 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतापभान शर्मा, सुधांशु त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, विजय लक्ष्मी साधो ने भी संबोधित किया। मौके पर जगदीशचंद्र अहिरवार, धनीराम अहिरवार, राहुल राय, ज्ञानेश वर्मा, अमित प्रिय जैन, सूर्यप्रताप सिंह जमीदार, महेन्द्र राय, संजीव चैरसिया, हिमांशु राजा, रामदेवी, आरती राय उपस्थित रहे।