फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   world oral hygine day

स्वस्थ दांत और मसूड़े व्यक्तित्व को बनाते हैं बेहतर

Sat, 20 Mar 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
world oral hygine day
doctor.jpg - फोटो : doctor.jpg
ललितपुर। ओरल हाईजीन अर्थात मुंह के स्वास्थ्य का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है जितना पूरे शरीर का रखा जाता है। स्वस्थ दांत और मसूड़े व्यक्तित्व को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिला चिकित्सालय के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष माथुर ने लोगों को बताया कि अक्सर हम दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते और हमें दांतों में दर्द, मुंह से बदबू आना और दांतों में कीड़े लगने की समस्या आती है।
विज्ञापन

वर्ल्ड ओरल हाईजीन डे 20 मार्च को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2013 में वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। डॉ. मनीष माथुर बताते हैं कि दिन में दो बार ब्रश करना ही ओरल हाईजीन नहीं कहलाता है। इसके लिए रात को मीठा खाने से बचना चाहिए। मीठा खाने के बाद बैक्टीरिया पनपने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में मुंह में दुर्गंध और कीड़ा लगने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने बताया कि मुंह की सुरक्षा के लिए चाय और कॉफ़ी को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। अधिक धूम्रपान और शराब के अधिक सेवन से बचना चाहिए। दुर्गंध से बचने के लिए तीन माह में ब्रश अवश्य बदलें।
विज्ञापन

रात में सोते समय मुंह में लार कम बनती है और करीब 8 घंटे मुंह बंद रहता है। इस वजह से खाना दांतों के बीच फंसा रह जाता है, और धीरे- धीरे सड़ने लगता है। इस तरह बैक्टीरिया मुंह में पनपने लगते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले दांत साफ़ करना बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed