फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   workers getting support by mneraga

मजदूरों को मिल रहा मनरेगा से सहारा

Sat, 23 May 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
workers getting support by mneraga
ग्राम पंचायत रखवारा में कार्य करते श्रमिक - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। विकासखंड मड़ावरा में श्रमिकों लिए रोजी-रोटी का सहारा मनरेगा बन रही है। ब्लॉक मड़ावरा के सभी गांवों में मनरेगा के अंतर्गत काम शुरू हो गए हैं। 6500 से अधिक श्रमिक काम पर लगे हुए हैं। इसमें प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनांतर्गत कार्य चल रहे हैं। इनमें भारी संख्या में मजदूरों को कमा दिया जा रहा है। लॉकडाउन में मनरेगा मजदूरों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गत वर्ष जलसंरक्षण के तहत ओडी नदी का पुनर्जीवन कार्य कराया गया था। अब ब्लाक के गांवों में सर्वाधिक 24 तालाबों के गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ जल संरक्षण के अंतर्गत कराए जाने वाले अन्य कार्य नाला गहरीकरण, मेड बंधी, बंधी निर्माण, चेकडैम निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण आजीविका के तहत संपर्क मार्ग निर्माण, नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिये नाडेप, वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण, पशु शेड निर्माण एवं खेतों का समतलीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा हृदेश अहिरवार ने ग्राम विकास अधिकारियों, प्रधानों के साथ रणनीति बनाकर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। ब्लाक में 300 से अधिक कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। 6500 से अधिक श्रमिक मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे है। विकासखंड में 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आए हुए हैं, जिसमें से 250 श्रमिकों के नवीन जॉब कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 937 प्रवासी मजदूरों के जॉबकार्ड नवीनीकृत किए गए। अभी तक 950 प्रवासी मजदूरों को मनरेगा अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। ब्लाक में अब तक लगभग 45000 से ज्यादा मानव दिवस सृजित कर लिए गए हैं। श्रमिकों के मांग के अनुसार ग्राम पंचायत में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉब कार्डधारकों को निशुल्क राशन
विकासखंड मड़ावरा में 18,120 क्रियाशील जॉब कार्डधारक श्रमिकों को निशुल्क राशन भी कोरोना संक्रमण काल में दिया जा रहा है। उन श्रमिकों के पंजीयन भी श्रम विभाग में कराए जा रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष 90 मानव दिवस का कार्य मनरेगा के अंतर्गत किया है। 1400 से अधिक असहाय व्यक्तियों के बैंकखातों में 1000 रुपये की सहायता राशि भी भेजी गई है।
ग्राम पंचायत रखवारा में मनरेगा से काम चल रहे हैं, जिसमें काफी मजदूर काम कर रहे हैं। प्रत्येक मजदूर को उसके गांव में मनरेगा में काम मिल रहा है, जिससे उसे रोजी- रोटी का संकट नहीं होगा।

- निर्भान सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि
ब्लाक में 300 से अधिक कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। 6500 से अधिक श्रमिक मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे है। विकासखंड में 1200 से अधिक प्रवासी श्रमिक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आए हुए हैं, जिसमें से 250 श्रमिकों के नवीन जॉब कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
- सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed