फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   workers absent in inspection

निरीक्षण में कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
workers absent in inspection
कैप्सन - बिजली घर का निरीक्षण करते अधिशासी अभियंता - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को दोपहर में 66 केवी विद्युत सब स्टेशन तालबेहट का निरीक्षण किया। इस दौरान आधा दर्जन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक बीमारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के कारण कई कार्यालय बंद रहे हैं। इससे आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, जल, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। सोमवार की दोपहर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सिंह ने सबसे पहले तालबेहट 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में लगी मशीनों को देखा। इसके बाद बरसात से पूर्व किए जाने वाले कार्यों के बारे में अवर अभियंता विनय साहू से जानकारी ली। मौजूद कर्मचारियों एवं मौके पर मिले उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद वह माताटीला गए। जहां उन्होंने सैन्य क्षेत्र फीडर और अन्य फीडरों को देखा। बरसात से पूर्व लाइनों में आए दिन होने वाले फाल्ट को रोकने के बारे में निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ रमेश चंद्र यादव, अवर अभियंता विनय कुमार साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed