{"_id":"659af1b48bfc510f5904a0d4","slug":"work-on-vip-waiting-room-at-railway-station-in-full-swing-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-8619-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय का कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय का कार्य तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर वीआईपी प्रतीक्षालय का कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्व में जो प्रतीक्षालय था, उसे तोड़कर नवनिर्माण किया जा रहा है।
पूर्व में यहां जो वीआईपी प्रतीक्षालय था, वह काफी छोटा था। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विस्तार के साथ ही सामान्य प्रतीक्षालय के समीप ही इसका निर्माण किया जा रहा है। इसमें आधुनिक शौचालयों के अलावा अन्य व्यवस्थाएं होंगी। इसे पूरी तरह से वातानुकूल बनाया जाएगा। यह प्रतीक्षालय सिर्फ वीआईपी को उपलब्ध कराया जाएगा। आम यात्रियों के लिए महिला व पुरुष वातानुकूल प्रतीक्षालय निर्मित है। सामान्य यात्रियों के दो प्रतीक्षालय तैयार किए गए हैं। वीआईपी प्रतीक्षालय बनने से रेलवे स्टेशन पर आने वाले वीआईपी लोगों को सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -
अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर अन्य कार्य भी अधूरे पड़े हैं, उन्हें गति दी जा रही है। जल्द ही ललितपुर रेलवे स्टेशन का नक्शा कुछ अलग दिखाई देगा।
मनोज कुमार, पीआरओ, डीआरएम झांसी