फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work on construction of service road for underpass started at Kalguwan intersection.

Lalitpur News: कैलगुवां चौराहे पर अंडरपास के लिए सर्विस रोड बनाने का काम शुरू

Thu, 04 Jul 2024 04:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of service road for underpass started at Kalguwan intersection.
सर्विस रोड का होगा काम।  - फोटो : amar ujala
- हादसे रोकने के लिए बनाया जा रहा है अंडरपास, दोनों ओर बनाए जा रहे है 300-300 मीटर लंबे सर्विस रोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले से निकले झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर कैलगुवां चौराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे अंडरपास के लिए दोनों ओर सर्विस रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। सर्विस रोड बनने के बाद अंडरपास बनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
झांसी से सागर की ओर जाने वाला नेशनल हाईवे-44 जनपद की करीब 80 किलोमीटर की सीमा से होकर गुजरता है। हाईवे पर गांव-कस्बा को जोड़ने वाले चौराहो और तिराहों पर हाईवे निर्माण के बाद दुर्घटनाएं होने लगी और लोगों की जान जाने लगी थी। इसे देखते हुए हाईवे प्राधिकरण ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट चिंह्ति किए थे। ब्लैक स्पॉट में हाईवे पर कैलगु्वां चौराहा भी शामिल हुआ। इस चौराहे पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद वर्ष 2022 में यहां पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन अंडरपास के दोनों ओर बनाए जाने वाले 300-300 मीटर लंबे सर्विस रोड के बीच में बिजली विभाग के खंभे और पाइपलाइन आडे आए। जिसको लेकर हाईवे प्राधिकरण और बिजली विभाग के बीच कई दौर की वार्ता चली थी। जिसके बाद बिजली खंभों और पाइपलाइन को वहां से स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने अंडरपास के लिए दोनों ओर सर्विस रोड बनाने का काम शुरू कर दिया। वर्तमान में सर्विस रोड बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्विस रोड बन जाने के बाद अंडरपास के लिए खुदाई का काम शुरू किया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो इस वर्ष के अंत तक कैलगुवां चौराहा पर अंडर पास निर्मित हो जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अंडर पास बन जाने से यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग जाएगी।
विज्ञापन

---------
जिले में दस ब्लैक स्पॉट है चिंह्ति
तालबेहट क्षेत्र के झररघाट से लेकर अमझराघाटी मध्य प्रदेश सीमा तक जनपद की सीमा में मसौरा बैरियर, कैलगुवां चौराहा, ललितपुर-झांसी बाइपास चंदेरा के पास, घटवार तिराहा, रामनगर बाइपास, टेटा-जामलपुर दरगाह के पास, तेरई फाटक, बंगरिया स्टैंड हाईवे पर, अमझराघाटी, गौना हाईवे पर नाराहट तिराहा ब्लैक स्पॉट के रूप में चिंह्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र कैलगुवां चौराहा पर अंडरपास के लिए सर्विस रोड बनाने का काम अंतिम चरणों में चल रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अंडर पास बनाने का काम तेजी से शुरू कराया जाएगा और जल्द से जल्द अंडर पास निर्मित कराया जाएगा।
इंजी. सुनील जैन, परियोजना निदेशक एनएचएआई झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed