फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work on 178 projects will commence in the district: VBG Ramji

Lalitpur News: जिले में 178 कामों से शुरू होगी, वीबीजी रामजी

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Work on 178 projects will commence in the district: VBG Ramji
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हर हाथ को काम देने वाली मनरेगा के बदले स्वरूप विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 178 कार्य शुरू किए जाएंगे। शुरू होने वाले कामों में पौधारोपण को किए जाने वाले गड्ढे सहित अन्य काम शामिल किए गए हैं।
जनपद में 415 ग्राम पंचायतें है। मनरेगा अब वीबीजी रामजी के नाम से जाना जाएगा। इसके तहत 1.96 लाख जॉब कार्ड हैं। जिसमें करीब 1.19 लाख सक्रिय जॉब कार्ड हैं। शासन द्वारा निर्धारित 252 रुपये के हिसाब से इनकी प्रतिदिन की मजदूरी तय है। हाल ही में सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर इसे वीबी जी रामजी करने के साथ इसमें सुधार करते हुए मजूदरों को सुविधाएं दी थी। मनरेगा के तहत जहां जॉब कार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार दिया जाता था, अब वीबी जी राम जी में जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिन तक रोजगार दिए जाने की गारंटी है। साथ में तय समय में भुगतान, देरी पर मुआवजा और ग्रामीण पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे प्रावधानों पर जोर दिया गया है। वीबी जी रामजी में जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संपत्ति और जलवायु संरक्षण को शामिल किया गया था। अब बुधवार से जिले में वीबी जी रामजी योजना लागू हो रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायतों में 178 कार्य शुरू किए जाएंगे। शुरू होने वाले कामों में पौधारोपण को किए जाने वाले गड्ढे सहित अन्य काम शामिल किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक साथ काम करने के लिए मस्टरोल जारी किए जाएंगे। कार्यस्थल पर वीबीजी राम जी का बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-------
जिले में दो श्रेणी में होगा काम
जनपद में वीबी जी राम जी के तहत काम कराने के लिए दो श्रेणी तैयार की गई है। जिसमें पहली में पेयजल व पौधारोपण और दूसरी में ग्रामीण संरचना है। पहली श्रेणी में जल संरक्षण सहित पौधारोपण को शामिल किया गया है। जबकि दूसरी श्रेणी में खेल मैदान, बंधी, हरा चारा सहित अन्य कार्य शामिल है। इसके अलावा तालाबों, पोखरों और जलाशयों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण तथा जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जनपद में ब्लॉकवार जॉब कार्ड धारकों की संख्या
ब्लॉक - कुल जॉब कार्ड - सक्रिय जॉब कार्ड
बार - 30549 - 17381
बिरधा - 31564 - 18910
जखौरा - 41240 - 25880
मड़ावरा - 30479 - 21000
महरौनी - 32227 - 19670
तालबेहट - 30647 - 16872
योग - 196706 - 119713
---------
ब्लॉकवार काम मांगने वाले जॉब कार्ड धारकों का विवरण
ब्लॉक - काम मांगने वाले जॉब कार्ड धारक - काम मिलने वाले जॉब कार्डधारक
बार - 4361 - 4355
बिरधाा - 5825 - 5818
जखौरा - 7321 - 7318
मड़ावरा - 7408 - 7408
महरौनी - 6592 - 6563
तालबेहट - 4197 - 4191
योग - 35704 - 35653
-----------
वीबी जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में करीब 158 कार्य एक साथ शुरू किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वीबी जी राम जी में तालाबों, पोखरों और जलाशयों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। रमेश कुमार यादव, डीसी मनरेगा (वीबीजी रामजी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed