फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work of third railway line from Dhaurra to Agasaud completed

Lalitpur News: धौर्रा से आगासौद तक तीसरी रेलवे लाइन का काम पूरा

Thu, 28 Sep 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Work of third railway line from Dhaurra to Agasaud completed
रेलवे संरक्षा आयुक्त कल करेंगे नव निर्मित रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, कमी न मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन हो जाएगा शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में धौर्रा से मध्य प्रदेश के आगासौद के मध्य डाली गई करीब 22 किलोमीटर लंबी तीसरी रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। इसका निरीक्षण शुक्रवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा के द्वारा किया जाएगा। सीआरएस की अनुमति मिल जाने के बाद ही इस तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
जनपद से होकर गुजरे दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग पर रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए झांसी से बीना तक तीसरी लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसमें झांसी से जाखलौन तक का तीसरी लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है और इस रेलवे मार्ग से ट्रेनों का आवागमन भी शुरू हो चुका है। जाखलौन से बीना तक तीसरी लाइन का काम तेजी के साथ किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसमें धौर्रा से मध्य प्रदेश के आगासौद तक के करीब 20-22 किलोमीटर तक की तीसरी रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। अब इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने की कवायद शुरू हो गई। जिसके क्रम में तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन हो सकता है या नहीं इसको परखने के लिए रेलवे संंरक्षा आयुक्त का निरीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में 29 सितंबर को रेलवे संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा धौर्रा से आगासौद तक बिछाई गई तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण करेंगे। जिसमें वह रेलवे के सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रेलवे संरक्षा आयुक्त अपनी रिपोर्ट रेलवे विभाग को प्रेषित करेंगे। जिसके बाद इस तीसरी लाइन पर ट्रेनोें का संचालन शुरू होगा। तीसरी लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाने से ट्रेनों की लेटलतीफी का अंतराल कम हो सकेगा। जिसका फायदा ट्रेन के यात्रियों को मिलेगा।

--
धौर्रा से आगासौद तक निर्मित की गई तीसरी लाइन का निरीक्षण 29 सितंबर को रेलवे संरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा। ऐसे में आम नागरिक, वाहन चालक, किसान एवं चरवाहे उक्त नव निर्मित तीसरी लाइन के आसपास जानवरों को न आने दें। साथ ही रेल लाइन को क्रॉस करते समय ऊपरगामी व अधोगामी पुल से ही रेल लाइन को क्रॉस करें और आवश्यक सावधानी बरतें। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed