फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wood protecting the highway from dangling wires of HT line without guarding

Lalitpur News: हाईवे पर बिना गार्डिंग के एचटी लाइन के झूलते तारों से सुरक्षा कर रही लकड़ी

Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Wood protecting the highway from dangling wires of HT line without guarding
-बिना गार्डिंग के हाईवे को क्रॉस कर रहे हाईटेंशन लाइन के तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। जनपद में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम उमरिया में हाईवे मार्ग पर बिना गार्डिंग के झूलते एचटी लाइन के तारों से लकड़ी सुरक्षा कर रही है। यहां पर विभाग ने तारों को ऊंचा करने के लिए डिवाइडर पर लकड़ी लगा दी है। ऐसे में हवा चलने पर या तार के वाहनों में फंसने पर गिरने का खतरा बना हुआ है। तार गिरने पर भीषण दुर्घटना होने से इंतार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।
जिले में विद्युत विभाग का गैर जिम्मेदाराना रवैया किसी से छिपा नहीं हैं। अधिकांश लाइनों में गार्डिंग तक नहीं लगाई गई है। बिना गार्डिंग के कई स्थानों पर लाइनों के तार अधिक नीचे आ गए हैं और दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। ऐसा ही हाल ग्राम उमरिया में हाईवे मार्ग का बना हुआ है। यहां पर हाईटेंशन लाइन के तार मार्ग को क्राॅस कर रहे हैं। इन तारों में खंभा की दूरी अधिक होने व गार्डिंग न होने से अधिक नीचे आ गए थे। यहां पर विभाग ने खंभा न लगाकर लकड़ी के सहारे तारों को ऊंचा कर दिया है। ऐसे में हवा चलने या तारों के किसी वाहन में फंसने पर लकड़ी टूटने का भय बना हुआ है। लकड़ी के टूटने पर तार भी नीचे आ जाएंगे। ऐसे में किसी भी बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

---
हाईवे मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे थे, इस पर डिवाइडर पर लकड़ी की बल्ली लगाकर तारों को ऊंचा कर दिया है। यहां पर अंडर ग्राउंड केबल के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज कुशवाहा, अवर अभियंता, बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed