{"_id":"680fd18dc9ed128a94061d88","slug":"women-reached-the-police-station-to-stop-the-production-of-illicit-liquor-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-134226-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कच्ची शराब बंद कराने के लिए पुलिस कार्यालय पहुंचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कच्ची शराब बंद कराने के लिए पुलिस कार्यालय पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गांव में कच्ची शराब की बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को महिलाएं पुलिस कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गली-गली दुकानों पर अवैध रूप से शराब बिक रही है। शराब पीकर लोग मारपीट करते हैं और घर का सामान व अनाज बेच देते हैं।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम घिसौली की 12 से अधिक महिलाएं पुलिस कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ कुछ पुरुष भी थे। यहां उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनके गांव में जगह-जगह दुकानों, खोखों, किराने की दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। उनके घर व गांव के लोग शराब पीकर उपद्रव मचाते हैं। इस कारण से उनका गांव में निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने बताया कि गांव में कोई ठेका नहीं है। जखौरा में ठेका है।महिलाओं ने बताया कि गांव में चौबीस घंटे शराब बिक रही है। जब वे लोग विरोध करने पहुंचते हैं तो उनके साथ गाली गलौज की जाती है। पत्र पर सविता, रोशनी लोधी, उमा भारती, बिमला देवी, कलावती आदि के हस्ताक्षर बने हैं।