फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women protested by singing bhajans and kirtans in the collectorate on the beat of dholak.

Lalitpur News: महिलाओं ने ढोलक की थाप पर कलक्ट्रेट में भजन कीर्तन कर जताया विरोध

Wed, 14 Aug 2024 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women protested by singing bhajans and kirtans in the collectorate on the beat of dholak.
ललितपुर। कोतवाली के आजादपुरा के रिसाला मंदिर में पूजा-पाठ न करने देने का आरोप लगाते हुए महिलाएं ढोलक और मजीरा लेकर मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचीं और भजन-कीर्तन करने लगीं। डीएम ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने सीओ सदर को प्रकरण को वैधानिक तरीके से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा में रिसाला मंदिर के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। वहां पर पूजा-पाठ पर रोक लगाने पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट पहुंच गईं। डीएम कार्यालय के सामने पेड़ के नीचे ढोलक व मजीरा बजाते हुए भजन गाने लगीं। अचानक भजन-कीर्तन की आवाज सुन कलक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी और अधिकारी कमरों से निकल कर बाहर आ गए। जानकारी पर डीएम भी अपने कक्ष से बाहर आए। महिलाओं ने बताया कि मंदिर में ताला लगा होने से मोहल्ले के श्रद्धालु पूजा पाठ नहीं कर पा रहे हैं। जबकि, वह वर्षों से पूजा-पाठ कर रही हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी कर कहा कि यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने सीओ सदर अभय नारायण को बुलाकर महिलाओं की समस्या का वैधानिक तरीके से निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed