{"_id":"67476b72230e379b5a0807a4","slug":"women-coming-for-sterilization-forced-to-sit-on-the-ground-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-124825-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नसबंदी कराने आ रहीं महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नसबंदी कराने आ रहीं महिलाएं जमीन पर बैठने को मजबूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में नसबंदी कराने आ रहीं महिलाओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक महिलाएं आ रही हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए कुर्सी या बेंच की सुविधा नहीं है। मजबूरी में उन्हें जमीन पर बैठना पड़ रहा है। बच्चे भी जमीन पर लेट रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज स्थित प्रसवोत्तर केंद्र पर नसबंदी के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। यहां प्रतिदिन 25 से अधिक महिलाओं की नसबंदी की जा रही है। साथ में उनके परिजन व मासूम बच्चे भी आ रहे हैं। इस तरह 100 से अधिक महिलाओं-पुरुषों की भीड़ जुट रही है।
लेकिन, उनके बैठने तक की सुविधा नहीं की गई है। महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ रहा है। जमीन पर ही बैठकर खाना खा रही हैं।संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है।
-- -
पानी के लिए हो रहे परेशान
प्रसवोत्तर परिसर में पानी के लिए वाटर कूलर रखा था। बुधवार को बंद होने के चलते मरीजों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। लोग पानी के लिए भटकते रहे। इसके बाद भी न मिलने पर मुख्यद्वार के आगे लगे हैंडपंप से पानी पीने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
-- -
प्रसवोत्तर केंद्र में महिलाओं के बैठने व पानी पानी की समस्या होने की जानकारी हुई है। जल्द ही व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ