फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women came out to protest against liquor vends, demanding their closure

Lalitpur News: शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, बंद कराने की मांग

Thu, 08 Aug 2024 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Women came out to protest against liquor vends, demanding their closure
सौजना (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी के कोरवांस गांव में खुले देशी शराब के ठेके को बंद करने के लिए महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि गांव में शराब का ठेका होने से उनके बच्चों पर असर पड़ रहा है। परिवारों में हिंसा और आर्थिक तंगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण इलाकों में शराब बंदी को लेकर अब महिलाएं आगे आ रही हैं। कारण साफ है कि शराब के कारण उनके परिवारों में विवाद हो रहा है। बुधवार को कोरगांव की कई महिलाओं ने एसडीएम महरौनी से मुलाकात की। कहा कि शराब का ठेका गांव में होने से उनके घरों की बेटियां परेशान हैं। उन्हें कॉलेज जाने के लिए उसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। बेटों पर भी उसका बुरा असर पड़ रहा है। पति, बेटों के शराब पीने से उनके परिवारों में आए-दिन कलह हो रही है। आरोप लगाया कि ठेके से आसपास के गांवों में भी शराब भेजी जाती है। उन्होंने शराब का ठेका तत्काल बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन पर महारानी, रामकुमारी, ब्रजवाई, ऊषा देवी, लक्ष्मी, सियारानी, फूलवती, अंजो आदि ने हस्ताक्षर हैं। एसडीएम राजबहादुर सिंह ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी को जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed