{"_id":"64ecf3e24dfd81162d0244d4","slug":"woman-was-bitten-by-snake-relatives-kept-getting-exorcised-death-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2887-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला को सांप ने डसा, परिजन कराते रहे झाड़-फूंक, मौत
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम गनेशपुरा निवासी माया (25) पत्नी मंगल रविवार की रात करीब 11 बजे घर में सो रही थीं। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन घंटों जगह-जगह उसकी झाड़-फूंक कराते रहे, इससे महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के जनपद सागर के अंतर्गत थाना बहरौल के ग्राम गनेशपुरा निवासी माया को सांप ने डस लिया तो परिजन उसे सागर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां माया का इलाज शुरू हुआ। लेकिन, परिजन माया को लेकर झाड-फूंक कराने के बगायज माता ले गए। यहां हालत में सुधार न होेने पर माया की झाड़-फूंक कराने के लिए उसे कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बुढ़वार लाया गया। लेकिन यहां भी कोई लाभ नहीं मिला।
उधर, इलाज न मिलने से माया की हालत और अधिक बिगड़ने लगी। तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान माया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र हैं।