फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide

जिला अस्पताल की छत से कूदकर वृद्धा ने दी जान

Wed, 13 Jan 2016 01:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मान्यवर कांशीराम जिला अस्पताल में मंगलवार की तड़के पहली मंजिल से कूदकर एक वृद्घा ने आत्महत्या कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


तालबेहट कोतवाली के ग्राम भुचेरा में पिछले दिनों नेत्र ऑपरेशन शिविर लगाया गया था। शिविर के बाद करीब 50 मरीजों को जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के सामने स्थित पहली मंजिल पर नए वार्ड में भर्ती कराया गया था। इन मरीजों में ग्राम भुचेरा की पतिया साहू (80) पत्नी कमल साहू भी शामिल थी। वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि पतिया सोमवार की रात परेशान नजर आ रही थी और बार-बार वार्ड के अंदर-बाहर हो रही थी। रात करीब साढ़े तीन बजे वह वार्ड के बाहर आपरेशन थियेटर के सामने घूमने लगी। इस दौरान वह सीमेंट की रेलिंग पर एक बार चढ़ी और फिर उतर गई। थोड़ी देर बाद वह फिर से रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।

मरीज के छत से गिरने की खबर सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। वृद्घा का इलाज करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पहले वृद्घा की मौत को लेकर तमाम कयास लगाए जाते रहे, बाद में सीएमएस कार्यालय में अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जांची गई। रिकॉर्डिंग देखने पर जानकारी हुई कि महिला खुद ही छत से कूदी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन


अस्पताल की सुरक्षा कमजोर
जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवालिया निशान लगते रहे हैं। मंगलवार की सुबह वृद्घा द्वारा की गई आत्महत्या की घटना से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई। नियमों के अनुसार सभी वार्डों में नर्स सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी रहती है, लेकिन नेत्र रोगियों के भर्ती होने के बाद भी ओटी के सामने स्थित नए वार्ड में अस्पताल का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। आत्महत्या करने वाली महिला रात नौ बजे से वार्ड के बाहर घूमती रही, लेकिन अस्पताल के किसी भी स्टाफ ने उसे रोका-टोका नहीं और मरीज ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed