फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide hanged

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 03 Dec 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
woman suicide hanged
sucide image.jpg - फोटो : sucide image.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम अजान में एक महिला ने पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने महिला के ससुरालियों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ग्राम अजान निवासी ज्योति (25) पत्नी संदीप सिंह यादव बुधवार को सुबह करीब सात बजे घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे क्षुब्ध होकर ज्योति अपने कमरे में चली गई और एक डिब्बे पर खड़े होकर दुपट्टे से छत के कुंदे पर लटककर फांसी लगा ली। जब महिला ने डिब्बे पर धक्का देकर जमीन पर गिराया तो आवाज होने पर परिजन कमरे में गए। वहां महिला फंदे पर लटकी तड़प रही थी। यह देखते ही परिजनों ने किसी प्रकार हंसिया से दुपट्टे का फंदा काट दिया और महिला जमीन पर गिर पड़ी। लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दादा मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम सागौनी निवासी मोहन यादव ने बताया कि उसकी नातिन की ज्योति की शादी तीन वर्ष पहले संदीप के साथ हुई थी, लेकिन वह उसकी नातिन को काफी दिनों से परेशान कर मारपीट करता था। दो दिन पहले ही ज्योति ने फोन पर मायके में पति द्वारा मारपीट की बात बताई थी, जिस पर सोमवार को पिता जितेंद्र उसकी ससुराल गए थे, लेकिन वहां ससुरालियों ने उसकी पुत्री से नहीं मिलने दिया और भगा दिया था। इसी वजह से उसकी नातिन ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed