{"_id":"5f63b1978ebc3e980f3ae087","slug":"woman-s-body-found-hanging-lalitpur-news-jhs176519774","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बेरी के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बेरी के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
hang
- फोटो : hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा में बुधवार को गांव से बाहर एक खेत में बेरी के पेड़ महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला चार माह पूर्व पति व बच्चों के साथ लॉकडाउन लगने पर जयपुर से वापस गांव लौटी थी। जानकारी मिलने पर कोतवाली महरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सिंदवाहा निवासी रानी कुशवाहा (32) पत्नी मुलायम सिंह कुशवाहा अपने पति के साथ लॉकडाउन के पहले तक जयपुर में रहती थी, जहां उसका पति मकान बनाने के लिए बेलदारी (मजदूरी) का काम करता था। उसकी तीन पुत्रियां हैं, जिसके चलते वह एक दो पुत्रियों को मध्य प्रदेश के छतरपुर के पास स्थित अपने मायके में छोड़ देती थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगने के चलते वह अपने पति एवं बच्चों के साथ गांव लौट आई थी और यहां दूसरों के खेत लेकर ठेका पर खेती करने लगे। पति आए दिन शराब में नशे में रहता था और घर में झगड़ा करता रहता था। बीते मंगलवार की देर रात को भी उसका पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह रात में करीब दस बजे घर से निकल गई और अगले दिन बुधवार को सुबह करीब दस बजे घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में उसका शव बेरी के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पड़ोस वाले खेत के स्वामी ने यह देख गांव वालों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर परिजन भी पहुंच गए और जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके पक्ष के लोगों ने सुसरालियों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के जेठ भानुप्रताप ने बताया कि मंगलवार की रात को भी शराब के नशे में झगड़ा किया, जिसके बाद उसकी पत्नी घर से निकल गई। मृतका के भाई छतरपुर नया गांव निवासी बिहारीलाल ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे थे तो वहां पेड़ के नीचे फांसी लगाए बहन के पैर जमीन पर झुके हुए थे। जिस पर उसने आशंका जताई कि उसकी बहिन की मौत साधारण नहीं है। फिलहाल महरौनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।