फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman riding bike dies after colliding with animal, son injured

Lalitpur News: अन्ना जानवर से टकराकर बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies after colliding with animal, son injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर रविवार शाम बाइक सवार मां-बेटे अन्ना जानवर से टकरा गए। दोनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया और बेटे का उपचार किया गया।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम म्याव निवासी आकाश (24) रैकवार अपनी मां गुड्डी (45) को ललितपुर से बाइक पर बैठाकर गांव जा रहा था। शाम करीब छह बजे उसकी बाइक राजमार्ग पर बम्होरीसर के पास अन्ना जानवर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया, यहां चिकित्सकों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

000
अन्ना जानवरों से पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं : हाईवे पर घूम रहे अन्ना जानवरों से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। एनएचएआई भी सुध नहीं ले रहा है। ललितपुर से तालबेहट मार्ग पर अक्सर अन्ना जानवरों के आ जाने से बाइक सवार टकरा कर गिर जाते हैं। ललितपुर से सागर जाने वाले मार्ग पर भी अन्ना जानवरों के आ जाने से पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article