फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman raped after being drugged, accused arrested

Lalitpur News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after being drugged, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीच रास्ते बहाना बनाकर महिला को बाइक पर बैठा ले जाने और पानी में नशीले पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अर्जुन अहिरवार को जखौरा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण करने का आरोप भी है।
थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला करीब आठ माह पूर्व अपने गांव से जखौरा जा रही थी। रास्ते पर गांव का ही एक युवक उसे जखौरा तक छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। थोडी दूरी पर महिला को पानी पिलाया था। पानी पीते ही महिला अचेत हो गई थी। आरोप है कि महिला से बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया था। उसने इसका अश्लील वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन

7 नवंबर को आरोपी ने महिला को फोन करके पुन: बुलाया तो उसने मना कर दिया था।
इसके बाद आरोपी घर पहुंचा और महिला पर दबाव बनाने लगा था। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चला गया था। इसके बाद आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो वायरल कर दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed