फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman injured due to sari getting stuck in pumpset engine, daughter dies after falling into well

पंप सैट के इंजन में साड़ी फंसने से महिला घायल, गोद में से उछलकर बेटी की कुआं में गिरने से मौत

Thu, 27 Oct 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman injured due to sari getting stuck in pumpset engine, daughter dies after falling into well
ललितपुर। थाना बार के ग्राम मिर्चवारा में महिला की साड़ी पंपसेट के इंजन में फंसने से महिला घायल हो गई। इस दौरान उसकी गोद से डेढ़ साल की बेटी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना बार पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम मिर्चवारा निवासी अर्जुन प्रजापति बुधवार दोपहर पत्नी उमा (25) व डेढ़ वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। जहां अर्जुन कुएं पर रखे पंपसेट के इंजन को चलाकर सिंचाई करने खेतों में चले गए। पत्नी भी खेत में काम करने लगी। कुछ देर बाद अर्जुन ने पत्नी को पंपसेट देखने के लिए कुएं पर भेजा, जहां उमा की साड़ी पंपसेट के इंजन में फंस गई, जिससे वह घायल हो गई, तभी उसकी गोद से बेटी उछलकर कुएं में गिर गई। इस दौरान अर्जुन पहुंचा तो कुएं के पास पत्नी को खून से लथपथ पड़ी देखा। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। उसने देखा कि बेटी कुएं में गिर गई है। कुएं में कूदकर बेटी को बाहर निकाला। मां-बेटी को बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल और यहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed