{"_id":"6797d6512886565a0a0c85b9","slug":"woman-hanged-herself-in-the-house-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128416-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर में महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर में महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटक कर महिला ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
शहर के मोहल्ला तलैयापुरा निवासी अमित साहू के मुताबिक रविवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। घर पर उसकी पत्नी श्रद्धा (28) अकेली थी। शाम को उसने श्रद्धा को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई बृजेंद्र को फोन किया और श्रद्धा के बारे में जानकारी करनी चाही।
बृजेंद्र घर पहुंचा और श्रद्धा के कमरे के बाहर काफी आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। यह बात बृजेंद्र ने अमित को बताई। अमित घर पहुंचा और उसने भी आवाज दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो 112 पर कॉल किया।
पुलिस पहुंची और दरवाजे को किसी तरह खोला। कमरे के अंदर श्रद्धा दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। उसे आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत ग्राम गोरझावर निवासी मायके वाले भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतका के पति अमित व पिता यशवंत ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतका की नौ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।क