{"_id":"672e67bcdb8febab370f9f7b","slug":"woman-got-possession-of-her-land-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-123717-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिला को मिला अपनी जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिला को मिला अपनी जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सिलावन (ललितपुर)। तहसील महरौनी अंतर्गत अगौरा गांव निवासी महिला शारदा राजा को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जमीन पर काबिज कराया। महिला ने खुशी जाहिर की हैं।
अमर उजाला ने 27 अक्तूबर के अंक में पेज पांच पर ‘हदबंदी के चार माह बाद भी महिला को नहीं मिला कब्जा, डीएम से लगाई गुहार शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। हरकत में आए राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर महिला को जमीन पर काबिज कराया।
अगौरा गांव में महिला की आराजी पर कुछ लोगों का कब्जा था। उसने हदबंदी के लिए आवेदन दिया था। चार माह पूर्व 25 जून को हदबंदी हुई थी, जिस पर न तो पत्थर गाड़े गए न ही कब्जा दिया गया। इससे वह काफी परेशान थी। पूर्व में भी कई शिकायत कर चुकी, किंतु कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
महिला ने बताया था कि संपूर्ण समाधान दिवस में (वाद संख्या 30086324001425) की गई शिकायत में अधिकारियों ने निस्तारित कर कब्जा बताया जो कि गलत था। उसे कब्जा नहीं मिला है। अपनी आराजी पर कब्जे के लिए महिला एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भटकने को मजबूर थी।