फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman found positive

1485 की जांच में एक युवती मिली कोरोना संक्रमित

Sat, 20 Feb 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
woman found positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से लिए गए 1485 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ब्लॉक स्तर स्थित कोविड सैपंल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1485 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 652 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। 833 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इनमें एंटीजन किट सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम जमुनियां निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसे उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3474 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3406 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 21 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1350 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

437 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। सात सत्रों में 500 स्वास्थ्य कर्मियों में से 437 का टीकाकरण कर दिया गया है। इस तरह 87 फीसदी का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में चार स्थानों पर सात सत्रों में लाभार्थियों को दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया गया है। इसमें 500 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 437 लाभार्थी वैक्सीनेशन के लिए आए, जिन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल में दो सत्रों में 121 लाभार्थियों को लगाई गई। जिला महिला अस्पताल में एक सत्र में 57 को डोज लगाई गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में दो सत्रों में 142, बार में दो सत्रों में 117 लाभार्थियों केे वैक्सीनेशन किया गया। सात सत्रों में 87 प्रतिशत टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया है, जिसमें 437 लाभार्थियों को वैक्सीन टीकाकरण किया गया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, वैक्सीन टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed