फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman dies under suspicious circumstances

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी रामवती (45) पत्नी दयाराम अहिरवार की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की भाभी का आरोप है कि रामवती के बेटे और बहू ने रामवती के साथ मारपीट की थी, इसी कारण हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी रामवती अहिरवार रविवार को दोपहर में घर पर ही थीं, तभी अचानक उनकी हालत खराब हो गई, परिजन उन्हें महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां कुछ ही घंटे के उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर चिकित्सकों ने मामले की जानकारी कोतवाली महरौनी को दी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के दौरान महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से उसका विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका की भाभी सुबहरानी का आरोप है कि उसकी ननद रामवती को एक दिन पहले ही उसके छोटे बेटे और बहू ने घर में लड़ाई होने के चलते मारा-पीटा था। उसकी बहू के मायके पक्ष के लोग भी आए थे, उन्होंने भी मारपीट की थी। वह ननद के घर गई थी और दवा कराने के बाद घर छोड़ आई थी, लेकिन बाद में जानकारी हुई कि उसकी ननद रामवती की मौत हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद हालत बिगड़ने से ही उसकी ननद की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed