फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman dies of diarrhea in Madri, three admitted

Lalitpur News: माडरी में डायरिया से महिला की मौत, तीन भर्ती

Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of diarrhea in Madri, three admitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम माडरी में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मां व उसकी दो पुत्रियों की हालत गंभीर है। डायरिया फैलने का कारण हैंडपंप के दूषित पानी का उपयोग बताया गया है। चिकित्सकों ने हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है। अब डायरिया से मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है।
ग्राम माडरी में रविवार शाम मीना को उल्टी व दस्त होने लगे थे। परिजन कस्बा बांसी में निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद घर ले गए। रात 11 बजे हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सोमवार को तड़के करीब तीन बजे दो पुत्रियों समेत मां अभिलाषा को उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन अभिलाषा (35) व उसकी दोनों पुत्रियों अर्चना (06) और कामना (02) को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि डायरिया प्रभावित गांव में टीम लगाकर मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

गांव में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने डायरिया फैलने के कारणों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि एक हैंडपंप में खराब पानी आ रहा है। हालांकि, इसका उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता है। अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है। चिकित्सकों ने माना कि हैंडपंप का गंदा पानी पेट में जाने से डायरिया फैला है। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी का उपयोग न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
दूषित पानी देने वाले हैंडपंप को नहीं किया बंद : माडरी में दो हैंडपंप पहले ही खराब पानी दे रहे थे। इन्हीं हैंडपंप के पानी के उपयोग से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही यह रही कि इन हैंडपंपों को बंद नहीं कराया। यदि ये बंद हो जाते तो शायद महिला की मौत न होती न अन्य महिला समेत दो पुत्रियां डायरिया की चपेट में आतीं।
---
जिलाधिकारी के निर्देश का भी नहीं किया पालन : जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बीते दिनों डायरिया की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे। गांव में हैंडपंप के पास साफ-सफाई व लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को भी निरीक्षण करने के लिए लगाया था। लेकिन, तमाम निर्देश के बाद भी डायरिया पर अंकुश नहीं लग सका।

----------
माडरी में हैंडपंप का पानी खराब है। लोगों को इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। पानी का सैंपल लिया गया है। - डॉ. समीर प्रधान, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी जखौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article