फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman cuts off young man's private parts after refusing to marry him

Lalitpur News: शादी से इन्कार करने पर महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला

Mon, 08 Jan 2024 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman cuts off young man's private parts after refusing to marry him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/अर्जुन खिरिया। थाना नारहट के एक गांव में शनिवार देर रात शादी से इन्कार करने पर महिला मित्र ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। आननफानन युवक के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला व चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवक के मुताबिक वह राजस्थान में मजदूरी करता है। थाना सौजना के एक गांव की महिला भी वहीं मजदूरी करती है। दोनों के बीच मित्रता हो गई। कुछ माह पूर्व युवक व महिला राजस्थान से वापस अपने-अपने गांव आ गए। युवक ने बताया कि महिला उस पर कोर्ट मैरिज का दबाव बना रही थी। शनिवार को युवक अपने गांव में बने दूसरे मकान में सो रहा था। इसी दौरान महिला अपने तीन-चार साथियों के साथ उसके घर आई। दरवाजे पर आवाज देने के बाद युवक ने दरवाजा खोल दिया। महिला घर के अंदर घुस आई। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता कि महिला ने तेजधार चाकू निकाला और युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इससे युवक का प्राइवेट पार्ट कट गया और वह घायल हो गया। तभी महिला व उसके साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

------------
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी, पाली
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed