फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman and youth firing in Barat, video viral

बरात में महिला व युवक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Fri, 28 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth firing in Barat, video viral
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के स्टेशन रोड पर एक बारात में महिला और युवक द्वारा हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात महिला व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर कृष्णा टाकीज के पास बुधवार की रात करीब दस बजे एक बारात निकलने के दौरान डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। डांस के दौरान एक महिला व युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, जिस पर किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो शहर में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर चलती बारात में पहले एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग की जाती है, उसके बाद साथ में डांस कर रही एक महिला भी हर्ष फायरिंग करने लगती है, जबकि आसपास बाराती डांस कर रहे थे। डांस के दौरान यदि किसी का हाथ भी लग जाता और फायरिंग के दौरान महिला या युवक का हाथ थोड़ा भी झुक जाता तो बारातियों या फिर आसपास मकानों की छतों और आसपास से गुजर रहे लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता था। गनीमत रही कि हर्ष फायरिंग के दौरान अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि हर्ष फायरिंग करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है और इसे कानूनी अपराध घोषित किया गया है। इसके बाद भी बारातों या अन्य खुशियों के मौके व अन्य समारोहों में अक्सर लोग हर्ष फायरिंग करते हैं।

यह लिखी एफआईआर
कोतवाली में उक्त मामले में तहरीर लिखते हुए एसआई सतीश कुमार ने बताया कि बारात 26 फरवरी की रात में ललित पैलेस के पीछे पैलेस रिसॉर्ट में जा रही थी। इसमें थाना बानपुर के ग्राम सुनवाहा निवासी जगभाग सिंह की पुत्री की शादी ग्राम गौना निवासी धर्मेद्र सिंह के पुत्र विश्वविजय सिंह बुंदेला के साथ थी। बारात चढ़ते समय रात करीब दस बजे बारातियों के नाच- गाने के समय अज्ञात व्यक्ति व अज्ञात महिला द्वारा लाइसेंसी पिस्टल/ रिवाल्वर द्वारा लोक न्यूसेंस पैदा करते हुए हर्ष फायरिंग की गई, जिससे जनता के लोगों का जीवन संकट उत्पन्न हो गया था। उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। वीडियोग्राफी के माध्यम से ही शिनाख्त हो सकती है। इस बारात में लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग किया गया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला व अज्ञात पुरुष के खिलाफ धारा 290 व शस्त्र अधिनियम की धारा 27 व 30 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
हर्ष फायरिंग करने की जानकारी मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed