फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman accuses inspector of assault

ललितपुर में महिला ने की दरोगा की पिटाई, एसपी साहब से लगाई गुहार... बोली- मेरे साथ थाने में मारपीट हुई

Mon, 20 Nov 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 12:10 AM IST
सार

ललितपुर में तैनात दरोगा पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को चिट्ठी लिखी और दरोगा की शिकायत की है। 

विज्ञापन
Woman accuses inspector of assault
दरोगा पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नेहरूनगर चौकी पर तैनात दरोगा पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया। वह घरेलू विवाद के चलते चौकी गई थी, जहां पर तैनात दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। दरोगा के साथ झड़प का वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला ने एसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें बताया कि उसके खिलाफ एक घरेलू विवाद का प्रार्थनापत्र दिया गया था, जिसके चलते उसे चौकी बुलाया गया, जहां पर वहां मौजूद दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की, जब उसने विरोध किया, तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस अधीक्षक से उसने कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही आसपास के लोगों ने महिला और पुलिस के बीच हो रही झड़प का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed