{"_id":"669c180ef5a7c8463f0c6f85","slug":"with-the-help-of-two-doctors-the-lock-was-hanging-in-the-chc-bar-and-pathology-room-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-117957-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो चिकित्सकों के सहारे सीएचसी बार, पैथोलॉजी कक्ष में लटक रहा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो चिकित्सकों के सहारे सीएचसी बार, पैथोलॉजी कक्ष में लटक रहा था ताला
विज्ञापन
पुलवारा (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के पांच पद सृजित हैं। इनमें दो ही चिकित्सक तैनात हैं। शनिवार को सुबह 11:30 बजे अमर उजाला ने सीएचसी की पड़ताल की तो पैथोलॉजी कक्ष भी बंद था। उपचार को दूर नेटवर्क न आने से पर्चा बनने की भी समस्या देखने को मिली।
शनिवार को सुबह सीएचसी के पंजीकरण कक्ष में पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी थी। नेट न आने से पर्चा नहीं बन पा रहे थे। इससे मरीज अधिक परेशान थे। लगभग एक घंटे बाद नेट आने पर पर्चा बनना शुरू हुए। वहीं, चिकित्सा अधिकारी कक्ष बंद था। माइनर ओटी कक्ष सूना पड़ा था। जबकि, एक कक्ष में एक महिला डॉक्टर मरीज का उपचार करती नजर आईं। करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे पर्चा बनना शुरू हो गए। इसके बाद ग्राम पारौनी पीएचसी में तैनात एक चिकित्सक आए, तब मरीजों का इलाज शुरू हुआ। वहीं, पैथोलॉजी कक्ष में ताला जड़ा नजर आया। एक कक्ष में बीपी, शुगर आदि जांचें हो रही थीं।
मैटरनिटी विंग में अस्त-व्यस्त पड़ी मिलीं फाइलें
सीएचसी की मैटरनिटी विंग में फाइलों का रखाव तक ठीक नहीं था। कई योजनाओं के आवेदनों के पर्चा व जागरूकता के पर्चे अस्त-व्यस्त पड़े थे। यहां पर सुरक्षा के लिए बनी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां से लोग ही नहीं आवारा जानवर तक अस्पताल परिसर में आ जाते हैं।
विज्ञापन
सीएचसी बार में चिकित्सक न होने और अन्य समस्याएं होने की जानकारी हुई है। इस पर जानकारी कर दुरुस्त कराया जाएगा। सभी को समय पर आने के लिए निर्देशित किया जाएगा। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ।