फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   With the help of Canara Bank officer, the poor got an insurance claim of four lakh rupees

केनरा बैंक अधिकारी की मदद से निर्धन को मिला चार लाख रुपये का बीमा क्लेम

Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
With the help of Canara Bank officer, the poor got an insurance claim of four lakh rupees
ललितपुर। जनपद में उम्मीद खो चुके एक निर्धन परिवार के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना व पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना की दो बीमा योजनाएं उस समय सहारा बनकर सामने आईं, जब एक बैंक अधिकारी ने शाखा में आए मृतक के पिता की हालत देखकर दोनों बीमा योजनाओं की क्लेम धनराशि चार लाख रुपये का भुगतान कराया। यह धनराशि पहली बार किसी को मिली है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ निवासी नितिन खटीक पुत्र रमेश खटीक के परिवार की माली हालत खराब है। वह ललितपुर मोहल्ला रामनगर निवासी मामा मनोज कुमार के यहां पढ़ाई करता था। यहां पर पढ़ाई के बाद शिक्षा विभाग में अनुदेशक बनकर पिता का सहारा बन गया था। वह 22 जुलाई 2018 को बहन के लिए लड़का देखने भोपाल गया था। वहां से वापस आते समय वह खुशी नगर एक्सप्रेस से धौर्रा में गिर गया था। इससे उसका पैर कट गया था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी और इसके बाद लखनऊ रेफर किया गया था। वहां पर 27 जुलाई 2018 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उसकी मौत के तीन वर्ष बाद अगस्त 2021 में उसके पिता ने बैंक में संपर्क किया। जहां पर केनरा बैंक अधिकारी रश्मि गौर ने नितिन के खाते की जांच की और पीएम जीवन ज्योति व पीएम सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। साथ ही क्लेम करने की सलाह भी दी। इसके बाद उन्होंने जरूरी दस्तावेज जुटाए और तमाम अधिकारियों से संपर्क किया। इसी के तहत अब मृतक के नॉमिनी पिता के खाते में चार लाख रुपये के क्लेम का भुगतान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नितिन खटीक के पिता टीकमगढ़ में फल विक्रेता है। मृतक का छोटा भाई मजदूरी करता है। मृतक के मामा ने बताया कि बहन की शादी के लिए अधिक परेशान थे। कर्ज लेकर शादी की थी। अब क्लेम राशि मिलने से कर्ज से उबर पाएंगे और पिता को सहायता राशि से सहारा भी मिल गया है।
यह है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना
झांसी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना केंद्र सरकार की जीवन बीमा पॉलिसी है। इसमें व्यक्ति को प्रतिवर्ष 436 रुपये प्रीमियम राशि देना होती है। योजना में पंजीयन होने के बाद बैंक द्वारा प्रीमियम राशि खाता से काट ली जाती है। योजना की प्रीमियम राशि कटने के बाद या रजिस्ट्रेशन होने के बाद व्यक्ति की किसी बीमारी या दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को दो लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में व्यक्ति प्रतिवर्ष 20 रुपये में दो लाख रुपये का बीमा करा सकते हैं। यह एक ऐसी दुर्घटना पॉलिसी है, जिसमें दुर्घटना से मौत होने या अपंग होने की स्थिति में बीमा राशि के लिए क्लेम किया जा सकता है। दुर्घटना में मौत होने पर दो लाख रुपये का क्लेम दिया जाएगा। इसके अलावा आंशिक विकलांगता जैसे एक आंख की रोशनी जाने पर, एक हाथ, एक पैर का उपयोग न कर पाने की स्थिति में एक लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद बैंक से बीमा क्लेम मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन बैंक अधिकारी रश्मि गौर ने मदद कर क्लेम दिलाया। उनका जीवन भर ऋणी रहूंगा।

- रमेश खटीक
सभी खाता धारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रीमियम राशि देना चाहिए। किसी अनहोनी घटना में योजनाएं परिवार में सहारा बन जाती हैं।
-रश्मि गौर, केनरा बैंक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed