फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wine shop inpection,action against illigle liqer

शराब की दुकानों पर किया निरीक्षण, प्रपत्र व स्टॉक जांचा

Sat, 07 Aug 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
wine shop inpection,action against illigle liqer
वियर की दुकान का निरिक्षण करते एस डी एम व सी ओ सदर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को अवैध शराब का गढ़ कबूतरा डेरा एवं ग्राम पचौड़ा में अवैध शराब के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। दुकानों का जिसके तहत 94 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और चार मामले पंजीकृत किए गए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस, आबकारी एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा पूरे विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसके तहत अवैध शराब के गढ़े चीरा एवं ग्राम पचौड़ा में दबिश दी गई। जिसके चलते अवैध शराब के कारोबारियों में भगदड़ मच गई, जिसे जहां जगह मिली, वहां से भागने लगे। टीमों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश में 94 लीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

चार आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा टीमों ने शहर में स्थित अंग्रेजी, बियर की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानों पर शराब बिक्री के संबंध में प्रपत्रों की जांच की और स्टॉक की जांच भी की। इस मौके पर एसडीएम सदर केके सिंह, सीओ सदर इमरान अहमद, आबकारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed